दोस्तों जिंदगी में सफल होने के कई कारण होते हैं।
1- निर्णय लेने में देरी न करना (Do not delay in decision
making)
हमेशा सफल होने वाले लोग कोई भी निर्णय लेने में देरी नहीं करते। ऐसे लोगों के सामने जब भी कोई ऐसी स्थिति आती है जब उन्हें निर्णय लेना होता है तो वह बहुत जल्दी निर्णय लेते हैं और जल्दी ही उस निर्णय के अनुसार कार्य भी करना शुरू कर देते हैं।
जल्दी decision लेने का मतलब Wrong decision लेने से नहीं है बल्कि ऐसा निर्णय लेना है जिसे सक्सेस में बदला जा सके।
2- अपने कार्य पर फोकस करना (Focusing on your work)
हमेशा जीतने वाले लोग जो भी कार्य करते हैं उसी पर अपना पूरा Focus रखते हैं। ऐसे लोग दिन में तरह तरह के कार्य करते हैं। लेकिन सभी का एक time table बना लेते हैं।
दिन में जब वह कोई कार्य कर रहे होते हैं तो उनका माइंड केवल और केवल उसी कार्य पर होता है जिसे वह कर रहे होते हैं। दूसरे कार्य के बारे में वह उस समय एक बार भी सोचते नहीं है। यह सफलता का राज है।
3- मजबूत इच्छाशक्ति का मालिक होना (Master of strong will
power)
हमेशा सफल होने वाले लोगों की Willpower बहुत मजबूत होती है। वह जिस कार्य को पूरा करने की सोच लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
एक बार जब वह कोई कार्य करने की ठान लें तो उसे पूरा करने के रास्ते में चाहे कितनी भी Problems आएं वह उस कार्य को नहीं छोड़ते और लगे रहते हैं। और तब तक परेशानियों से लड़ते हैं जब तक कि वह उस कार्य में सफल नहीं हो जाते।
4- सफल होने के रास्ते खोजना (Finding ways to succeed)
हमेशा सफल होने वाले लोग जब भी कोई कार्य करना चाहते हैं तो उसे पूरा करने के लिए एक रास्ता बनाते हैं। रास्ता बनाते ही उस पर चल देते हैं।
लेकिन यदि सफलता की राह (Way to Success) में यदि उन्हें यह लगता है कि इस रास्ते से यह सफलता मिलना possible नहीं है तो वह अपने target तक पहुंचने का नया रास्ता बना लेते हैं लेकिन अपना टारगेट नहीं बदलते और अपनी मंजिल (Goal) तक पहुंच ही जाते हैं।
5- हमेशा सीखने की इच्छा रखना (Always desire to learn)
जीवन में हमेशा सीखते रहना बहुत अच्छी आदत है। जिसने सीखना बंद कर दिया उसके लिए सफलता के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो जाते हैं। हमेशा सफल होने वाले लोग भी हमेशा सीखते रहते हैं। वह अपने प्रत्येक काम से सीखते हैं और सबसे बड़ी बात वह दूसरों की गलतियों से भी खुद सीखते रहते हैं।
सीखते रहने की उनकी उत्कट इच्छा (High desire) ऐसे लोगों को कभी हारने नहीं देती और जीत (Victory) दिलाती रहती है।
इसके अतिरिक्त हमेशा जीतने वाले लोगों (Always winning person) में कुछ और भी Habits होती हैं जो इस प्रकार हैं
1-कार्य करते समय हमेशा सकारात्मक सोचना (A/ways think
positively while working)
2- किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी योजना बना लेना (Make a plan before
doing any work)
3-अवसरों को पहचानने की शक्ति का विकास करना (Developing the power
to identify opportunities)
4- सबसे जरूरी कार्य सबसे पहले करने की आदत (The most important
thing to do first)
5- जीत के लिए टाइम मैनेजमेंट का हमेशा ध्यान रखना (Always take care of
time management for victory)
No comments:
Post a Comment